छत पर सो रहे 24 वर्षीय युवक को रात 1 बजे मारी गो..., परिवार में पसरा मातम

 

मृतक की पहचान 24 वर्षीय ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हैदराबाद में लेबर का काम करता था। वह रक्षाबंधन के अवसर पर करीब 15 दिन पहले घर आया था, लेकिन शुक्रवार देर रात घर में सोने के दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, मृतक के परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं। त्योहार पर घर लौटे बेटे की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान में जुटी है।

 रणवीर सिंह की ग्राउंड रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ