डीएबी स्कूल गौरी नगर में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह, केक काटकर शिक्षकों का बढ़ाया उत्साह


गौरी नगर (आलमनगर), मधेपुरा: शिक्षक दिवस के अवसर पर डीएबी स्कूल, गौरी नगर में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की। इसके बाद उन्होंने केक काटकर शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ शिक्षक दिवस की खुशियां साझा कीं और सभी को शुभकामनाएं दीं।


समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक नवीन कुमार ने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार और भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक तैयार करना भी है।

विद्यालय के प्राचार्य प्रो. संदीप प्रामाणिक ने भी शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और अनुशासन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को भी समान महत्व दिया जाता है।



इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

प्राचार्य प्रो. संदीप प्रामाणिक के साथ ब्रजेश झा, श्याम बिहारी, सामू मुर्मू, ब्रजेश कुमार, अंकित कुमार, उमाशंकर ठाकुर, राहुल कुमार, विशाल कुमार, सुजीत राम, रवि गुप्ता, प्रिंस कुमार, रिक्की कुमार, आशीष कुमार, साजन कुमार, संभु कुमार, नेहा कुमारी, कोणिका सोरेन, साहिबलिनी, निशा कुमारी, सरस्वती कुमारी, काजल कुमारी, सुहाना मुर्मू समेत विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


 किसी भी प्रकार की विज्ञापन के लिए संपर्क करें:-7631376315


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ