प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ प्रेम संबंध होने की बात कही। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दोनों की सहमति से उन्हें पास के एक मंदिर ले जाने की बात कही, जहां दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की रस्में निभाईं। इस दौरान मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि जांच में दोनों के बालिग होने की पुष्टि हुई। आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
गुरुवार को यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी रही।
Source - social media
✴️

0 टिप्पणियाँ