मधेपुरा के भगिपुर में पुल से लटका मिला युवक का शव,पैसों के विवाद में हत्या की आशंका


 मधेपुरा जिले के आलमनगर प्रखंड अंतर्गत भगिपुर में एक 20 वर्षीय युवक का शव पुल से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

मृतक की पहचान संजय राम के पुत्र सूरज राम (उम्र लगभग 20 वर्ष), निवासी आलमनगर के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, युवक बीते दिन शाम अपने घर आया था और पैसों की मांग कर रहा था। पैसे नहीं मिलने पर वह अपने एक दोस्त के घर चला गया।





परिवार का आरोप है कि जिस दोस्त के पास युवक गया था, उसने पहले भी उससे पैसे लिए थे और दोबारा पैसों की मांग कर रहा था। परिजनों का कहना है कि पैसे नहीं देने पर उसी दोस्त ने उसकी हत्या कर शव को पुल से लटका दिया।

परिजनों ने यह भी बताया कि मृतक अधिकतर समय अपने उसी दोस्त के यहां ही रहता था, जिससे संदेह और गहरा गया है। वहीं, शव के गले पर निशान पाए गए हैं और जीभ बाहर निकली हुई थी, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

नोट:

पूरे मामले की विस्तृत जानकारी और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। आगे की अपडेट जल्द दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ