मधेपुरा स्टेशन पर गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, बच्चों के सामने तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस


 मधेपुरा स्टेशन पर गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, बच्चों के सामने तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

मधेपुरा | बिहार:

मधेपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के दोनों छोटे बच्चे पास बैठकर रो रहे थे। स्थानीय लोगों ने जब पास जाकर देखा तो महिला की सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक महिला बेसुध अवस्था में सोई हुई थी, जबकि उसके पास दो छोटे बच्चे बैठे रो रहे थे। दोनों बच्चों की उम्र पांच साल से कम बताई जा रही है। जब लोगों ने बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे रात में ऑटो से अपनी मां के साथ मधेपुरा स्टेशन पहुंचे थे।

रोते बिलखते बच्चे 


बच्चों ने अपनी मां का नाम काजल (उम्र करीब 25 वर्ष) तथा पिता का नाम मोहम्मद मुर्शीद बताया। उन्होंने बताया कि उनका घर जीतापुर में है। कुछ देर बाद मौके पर मृतका की रिश्तेदार शकीला खातून पहुंचीं। उन्होंने बताया कि करीब एक महीना पहले महिला का अपने पति से आपसी विवाद हो गया था, जिसके बाद पति निजी काम से बाहर चला गया था और तब से वह बाहर ही रह रहा है।

रिश्तेदारों ने बताया कि मृतका के दो छोटे बच्चे थे और वह गर्भवती भी थी। हालांकि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है।

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।🎉🎉

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ