खाड़ा में सड़क निर्माण पर बवाल! 2 घंटे तक मुख्य सड़क जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारें! 😱


  सड़क निर्माण पर बवाल! ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को 2 घंटे तक रखा जाम📍 उदाकिशुनगंज, मधेपुरा: मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड की खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर 13 में सड़क निर्माण को लेकर विवाद हो गया। सुखासनी गांव के पास रैयती और सरकारी जमीन पर सड़क निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने आलमनगर-बुधामा माली चौक मुख्य पथ को बांस-बल्ली लगाकर करीब दो घंटे तक जाम कर दिया।
जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर बुधामा पुलिस कैंप प्रभारी विक्की रविदास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को सरकारी अमीन द्वारा विवादित जमीन की मापी कराई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जाम समाप्त होने के बाद यातायात सामान्य हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ