वैशाली | बिहार :
वैशाली जिले की रहने वाली वायरल गायिका लक्ष्मी कर्णीका, जो हाल ही में “पंडित जी के छिलल कपार” गाने को लेकर सोशल मीडिया पर रातों-रात चर्चित हुई थीं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लक्ष्मी कर्णीका ने अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर लव मैरिज कर ली और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी कर्णीका का एक युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। परिजनों की असहमति के चलते दोनों ने घर से भागकर शादी करने का फैसला किया। शादी के बाद जब दोनों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, तो मामला सामने आ गया।
इस घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव काफी बढ़ गया। आरोप है कि लड़के के पिता ने लड़की के पिता पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की के पिता को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
लड़की के पिता के जेल जाने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह एक पारिवारिक मामला था, जिसे आपसी सहमति से सुलझाया जा सकता था, लेकिन अब यह मामला कानूनी विवाद का रूप ले चुका है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है। वहीं, शादी करने वाले युवक-युवती का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और दोनों बालिग हैं।
🙏🙏🙏🙏🙏..



0 टिप्पणियाँ