भागलपुर में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, दो सप्लायर गिरफ्तार
भागलपुर |सिल्क सिटी भागलपुर में ड्रग नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इशाकचक थाना की टीम ने रेलवे लाइन के किनारे चल रहे स्मैक के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए दो धंधेबाजों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नशीला पदार्थ और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे लाइन के पास कुछ युवक स्मैक की खेप के साथ ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने दोनों मुख्य सप्लायरों को धर दबोचा।
क्या-क्या हुआ बरामद?
नशीला पदार्थ: करीब 4.12 ग्राम स्मैक (14 पुड़िया)
नकदी: ₹90,000 (पुलिस के अनुसार ड्रग्स बिक्री की रकम)
‘बंगाल कनेक्शन’ की पुष्टि
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पश्चिम बंगाल से स्मैक लाकर भागलपुर के अलग-अलग इलाकों में छोटे पैकेटों में ऊंचे दाम पर बेचते थे। पुलिस अब इनके मुख्य सप्लायर और नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है।
गिरफ्तार आरोपी
छोटू चौधरी – निवासी, पासी टोला (इशाकचक)
सोनू कुमार – निवासी, व्यायामशाला झोपड़पट्टी
पुलिस कप्तान ने स्पष्ट किया है कि रेलवे लाइन और सुनसान इलाकों में नशे के कारोबार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रहेगी। जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
अपना प्रतिक्रिया जरुर दें 🙏🙏


0 टिप्पणियाँ