बच्चा चोर के शक में युवक पकड़ा, पहले पिटाई की, फिर पुलिस के हवाले
गांव में मचा हड़कंप
मधेपुरा: मधेपुरा जिला के आलमनगर प्रखंड अंतर्गत रतवारा थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत के नबटोलिया गांव में एक युवक को बच्चा चोर होने के शक में ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
ग्रामीणों के अनुसार युवक गांव में संदिग्ध स्थिति में घूम रहा था। शक होने पर लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की। आरोप है कि इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने युवक की पिटाई भी कर दी।
पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम मिथुन कुमार बताया और खुद को सहरसा जिला के सोनबरसा गांव का निवासी बताया।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी और हड़कंप की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर आगे की पूछताछ के लिए थाने ले गई।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल युवक से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की सत्यता की पुष्टि की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ