खूबसूरत लड़कीयों को प्रेग्नेंट करो 10 लाख मिलेंगे, नाबालिक समेत पांच गिरफ्तार

 










नालंदा में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार

नालंदा //साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कतरीसराय थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। महिलाओं को गर्भवती कराने पर मोटी रकम देने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के नाबालिग समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव के खेत-खंदा इलाके में की गई।




थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि सुंदरपुर और बरीठ गांव के बीच खेतों में कुछ संदिग्ध युवक सक्रिय हैं और मोबाइल के जरिए ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी महिलाओं को गर्भवती कराने के बदले मोटी रकम देने का झांसा देकर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद अलग-अलग तरीकों से उनसे पैसे ऐंठते थे।
पुलिस ने मौके से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था। जब्त मोबाइल की जांच की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय अधिनियम के तहत बाल सुधार गृह भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा और आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी तरह के लालच या झांसे में न आएं तथा संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
✴️अपना प्रतिक्रिया जरुर दें🙏🙏

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ