मृतक की पहचान कन्हैया राय (35 वर्ष), पिता स्वर्गीय गिरो राय, निवासी पकड़ा गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पेशे से वाहन चालक थे।
मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीती रात करीब 11 बजे कन्हैया राय खाना खाकर घर में सोए हुए थे। तभी गांव के ही अरविंद राय (पिता नरेश राय), सुशील राय और शंकर राय उनके घर पहुंचे और तेतरी दुर्गा मंदिर में आयोजित सामूहिक शादी में बारात जाने की बात कहकर उन्हें अपने साथ ले गए।
परिजनों का आरोप है कि इसके बाद कन्हैया राय की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को घर के पास स्कूल के समीप फेंक दिया गया, ताकि इसे सड़क हादसा दिखाया जा सके।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


0 टिप्पणियाँ