बिहार पुलिस के DSP गौतम कुमार का आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। यह मामला तब सामने आया जब नौकरानी प्रो के लिए भी रोमियो जैसा ठाट बात के इंतजाम थे ग्लैमर्स लाइफ जी रही थी थार में सवार होकर अपने साहब के घर झाड़ू पोछा लगाने और बर्तन साफ करने आई थी मूल्य ड्राइवर ड्राइव कर रिल वीडियो बनती थी आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने 29 मार्च को पटना में केस दर्ज कर 31 मार्च को उनके 6 ठिकानों पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान करीब 80 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली, जो जांच में बढ़कर लगभग 100 करोड़ तक पहुंच गई है। कार्रवाई के बाद पुलिस मुख्यालय ने गौतम कुमार को किशनगंज SDPO-1 पद से हटा दिया है।
जांच में सामने आया है कि गौतम कुमार ने अपने परिवार और करीबी लोगों के नाम पर कई संपत्तियां खरीदी हैं। इनमें पत्नी, बेटे, सास और एक महिला मित्र के नाम पर प्रॉपर्टी शामिल है। बताया जा रहा है कि कुछ संपत्तियां नेशनल हाईवे के किनारे स्थित हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।
इसके अलावा सिलीगुड़ी में चाय बागान और नोएडा-गुरुग्राम में फ्लैट खरीदने की भी जानकारी मिली है।
सूत्रों के अनुसार, गौतम कुमार पर माफियाओं से सांठगांठ कर अवैध कमाई करने का आरोप है। मामले में उनके 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
फिलहाल EOU की टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे और खुलासे होने की संभावना है।

0 टिप्पणियाँ