पटना में अनोखा मामला: चप्पल में GPS लगाकर पत्नी की निगरानी, प्रेमी संग पकड़ी गई

 

पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर नजर रखने के लिए उसकी चप्पल में GPS डिवाइस लगा दिया। इसी के जरिए उसने पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ पकड़ लिया।

मामला फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के एकता नगर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पति को लंबे समय से पत्नी के व्यवहार पर शक था। इसके बाद उसने चुपचाप चप्पल और घर में GPS डिवाइस लगाकर उसकी लोकेशन ट्रैक करनी शुरू कर दी।

शनिवार को लोकेशन संदिग्ध लगने पर पति तुरंत घर पहुंचा, जहां उसने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद घर में हंगामा शुरू हो गया।

शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को थाने ले गई।

पुलिस की मौजूदगी में देर रात तक बातचीत के बाद तीनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। सभी ने लिखित रूप से कहा कि वे इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे। इसके बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ