घटना के बाद BDO अमित प्रताप सिंह ने फुल्लीडुमर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। FIR में पूर्व मुखिया संजीव मंडल, मध्यगिरि गांव निवासी प्रदीप यादव, अशोक यादव समेत अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामले में संजीव मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी के बाद सड़क जाम
पूर्व मुखिया को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। शाम करीब पांच बजे खेसर-फुल्लीडुमर मुख्य मार्ग पर पुरानी राता गांव स्थित पुल के पास लोगों ने करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस और प्रशासन के समझाने पर स्थिति सामान्य हुई।
पुलिस जांच जारी
पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
🙏🙏

0 टिप्पणियाँ