बिहारीगंज में साइकिल दुकान में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका; एक दिन पहले भी बाजार में जली थीं कई दुकानें

 


सूचना मिलते ही झंकार ग्रुप के युवाओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद दमकल विभाग की दो छोटी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।आग की घटना में दुकान में रखी साइकिलें समेत अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह बिजली के शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।घटना घनी आबादी वाले इलाके में हुई थी। 


स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर आग नहीं बुझाई जाती तो आसपास की कई दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं।इधर, अंचलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगागौरतलब है कि इससे एक दिन पहले बुधवार सुबह बिहारीगंज बाजार के जनरल हाट में भी भीषण आग लगने से एक दर्जन से अधिक दुकानें जल गई थीं, जिसमें करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया था!




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ