वैशाली में रेलवे ट्रैक किनारे मिला मधेपुरा निवासी युवक का शव, इलाके में सनसनी


 वैशाली में रेलवे ट्रैक किनारे मिला मधेपुरा निवासी युवक का शव, इलाके में सनसनी

मधेपुरा | वैशाली:

वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुदेवपुर चंदेल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के चंदसारा गांव निवासी मिथुन मांझी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में शव करीब 24 घंटे पुराना बताया जा रहा है।

प्रत्यक्ष न्यूज़


पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शव पर किसी स्पष्ट चोट के निशान की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 आसपास की तमाम तरह की खबर देखने के प्रत्यक्ष न्यूज़ से जुड़े 🙏🙏

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ