मधेपुरा | बिहार:मधेपुरा जिले में गुटखा और सिगरेट नहीं देने पर बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। यह सनसनीखेज घटना मंगलवार देर रात सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीपी कॉलेज के पास की है। घायल दुकानदार पुरानी बाजार वार्ड नंबर-4 निवासी पिंटू केसरी जो किराना दुकान चलाते है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 12:30 बजे पिंटू केसरी अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान दो पल्सर बाइक पर सवार पांच युवक वहां पहुंचे और सिगरेट व गुटखा मांगने लगे। देर रात होने और सामान उपलब्ध नहीं होने के कारण दुकानदार ने देने से इनकार कर दिया। इस पर बदमाश उग्र हो गए।
दुकान के स्टाफ शहनाज ने बताया कि बदमाशों ने पहले हथियार दिखाकर मोबाइल और नकदी लूट ली। जब पिंटू केसरी ने इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे मुंह में लगी और जबड़े में जाकर फंस गई।
घटना के बाद सभी आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल पिंटू केसरी को उनके भाई और स्टाफ ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें सहरसा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां ऑपरेशन कर जबड़े में फंसी गोली निकाल दी गई। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि घायल दुकानदार के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

🙏🙏🙏🎉🎉

0 टिप्पणियाँ