मधेपुरा: जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे शहर के एक बैंक में तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई और करीब 1 लाख 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। कैसे दिया वारदात को अंजाम जानकारी के अनुसार, तीन बदमाश बैंक पहुंचे, जिनमें से एक बाहर गेट पर निगरानी करता रहा, जबकि दो अंदर घुस गए। अंदर घुसते ही उन्होंने ग्राहकों और चौकीदार को धक्का देकर किनारे किया और हवाई फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बैंक में अफरा-तफरी मच गई। मैनेजर को गन प्वाइंट पर लिया बैंक के ब्रांच मैनेजर शिव कुमार ने बताया कि एक बदमाश सीधे उनके पास पहुंचा और गन प्वाइंट पर कैश की मांग करने लगा। जान का खतरा देखते हुए उन्होंने बिना विरोध के वॉल्ट खोल दिया। इसके बाद बदमाशों ने कैश निकाल लिया और तेजी से बाहर निकल गए, जहां तीसरा साथी पहले से मौजूद था। CCTV काम नहीं कर रहा था बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से बैंक में CCTV कैमरों की वायरिंग का काम चल रहा था, जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित थी। इसी का फायदा उठाकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा प्रत्यक्षदर्शी जयराम कुमार ने बताया कि वे अपने भांजे के साथ पैसे निकालने आए थे। तभी काले कपड़े पहने तीन नकाबपोश बदमाश बैंक में घुसे और फायरिंग करते हुए सभी को डराने लगे। हथियार देखकर सभी लोग सहम गए और बदमाश गाली देते हुए कैश लेकर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि करीब 1.30 लाख रुपये की लूट की पुष्टि हुई है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।


 

मधेपुरा: जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे शहर के एक बैंक में तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई और करीब 1 लाख 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

कैसे दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, तीन बदमाश बैंक पहुंचे, जिनमें से एक बाहर गेट पर निगरानी करता रहा, जबकि दो अंदर घुस गए। अंदर घुसते ही उन्होंने ग्राहकों और चौकीदार को धक्का देकर किनारे किया और हवाई फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बैंक में अफरा-तफरी मच गई।

मैनेजर को गन प्वाइंट पर लिया

बैंक के ब्रांच मैनेजर शिव कुमार ने बताया कि एक बदमाश सीधे उनके पास पहुंचा और गन प्वाइंट पर कैश की मांग करने लगा। जान का खतरा देखते हुए उन्होंने बिना विरोध के वॉल्ट खोल दिया। इसके बाद बदमाशों ने कैश निकाल लिया और तेजी से बाहर निकल गए, जहां तीसरा साथी पहले से मौजूद था।

CCTV काम नहीं कर रहा था

बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से बैंक में CCTV कैमरों की वायरिंग का काम चल रहा था, जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित थी। इसी का फायदा उठाकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा

प्रत्यक्षदर्शी जयराम कुमार ने बताया कि वे अपने भांजे के साथ पैसे निकालने आए थे। तभी काले कपड़े पहने तीन नकाबपोश बदमाश बैंक में घुसे और फायरिंग करते हुए सभी को डराने लगे। हथियार देखकर सभी लोग सहम गए और बदमाश गाली देते हुए कैश लेकर फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि करीब 1.30 लाख रुपये की लूट की पुष्टि हुई है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ